Anupama | 30th Aug written update | अरमान और अभिरा अनुपमा की प्रतियोगिता में जीत का जश्न मनाने आएंगे।
Anupama | 30th Aug written update | अरमान और अभिरा अनुपमा की प्रतियोगिता में जीत का जश्न मनाने आएंगे।
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा तो अनुपमा और उनकी पूरी टीम घर आकर कॉम्पिटिशन जीतने का जश्न मना रहे होते हैं। सभी लोग बेहद खुश होते हैं और डांस कर रहे होते हैं। तभी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है की सुपर जोड़ी अरमान और अभीरा की वहां एंट्री होती है। उन्हें देखकर सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं। अनुपमा भी अभीरा को देखकर उसके पास जाती है और उसे गले लगा लेती है।
बाद में अरमान और अभीरा, अनुपमा और उनकी पूरी टीम को कॉम्पिटिशन जीतने की बधाई देते हैं। सभी लोग आपस में बातें कर रहे होते हैं, तभी वहां जया आती है और कहती है कि आप लोग तो अपने फ्रेंड्स के साथ बातें करने में ही लग गए। इसके बाद वह उन्हें डांस करने के लिए कहती है। जया की बात मानकर अरमान और अभीरा, अनुपमा के साथ डांस करने लगते हैं।
कुछ देर बाद अरमान और अभीरा वहां से जाने के लिए कहते हैं। जाने से पहले दोनों अनुपमा को गिफ्ट के तौर पर राजस्थान की एक खास मिठाई का डिब्बा देते हैं। मिठाई देखकर अनुपमा बहुत खुश हो जाती है। तभी अभीरा बताती है कि यह मिठाई उन्होंने अनुपमा की वीडियो देखकर ही बनाई है।
इसके बाद अरमान और अभीरा वहां से जाने लगते हैं। अनुपमा उन्हें कुछ खाना खाकर जाने के लिए कहती है। यह सुनकर अरमान तुरंत बाहुबली थाली की डिमांड कर देता है, लेकिन अभीरा कहती है कि नहीं, अभी हमें देर हो रही है। हम अगली बार जरूर आएंगे और तब आपके हाथ का खाना खाकर ही जाएंगे। इतना कहकर अरमान और अभीरा वहां से चले जाते हैं।
बाद में अनुपमा और उनकी पूरी टीम घर पहुंच जाती है। घर में पहुंचते ही अनुपमा वहां की शानदार सजावट देखकर हैरान रह जाती है। वह पूछती है कि यह सब किसने और कब किया?
तभी लीला कहती है कि मेरा तो सिर्फ आइडिया था, यह सब तेरे बापूजी ने किया है। इसके बाद हसमुख बताते हैं कि मैंने डेकोरेशन वालों को पहले से ही कह दिया था कि जब हम वापस आएं, तब तक पूरा कमरा अच्छी तरह से डेकोरेट हो जाना चाहिए।
यह सुनकर दिग्विजय हैरान होकर कहते हैं कि लेकिन बापूजी, तब तो जज का फैसला भी नहीं आया था। इस पर हसमुख कहते हैं कि मुझे पता था कि हम ही जीतेंगे, इसलिए मैंने पहले से ही यह सारी प्लानिंग कर रखी थी। लेकिन अगर हम हार भी जाते, तब भी फाइनल तक पहुंचने का जश्न तो हम जरूर मनाते।
हसमुख की यह बात सुनकर अनुपमा बहुत खुश हो जाती है और अपने परिवार के इस प्यार को देखकर भावुक भी हो जाती है।
इसके बाद वहां मीडिया वाले पहुंच जाते हैं और अनुपमा तथा उनकी टीम से कुछ सवाल पूछने लगते हैं। मीडिया वाले उनसे कहते हैं कि क्या आप लोग अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं या फिर अपने बेटे और दामाद की हार का?
मीडिया के इस सवाल पर अनुपमा उन्हें समझाती हैं और कुछ बातें बताती हैं। अनुपमा की बातें सुनने के बाद मीडिया वाले वहां से चले जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर कोठारी हाउस में भी सभी लोग वापस घर पहुंच चुके होते हैं। तभी वहां भी मीडिया वाले पहुंच जाते हैं। मीडिया को देखकर घरवाले काफी परेशान हो जाते हैं और गार्ड से कहते हैं कि इन लोगों को अंदर मत आने देना।
लेकिन इसके बावजूद मीडिया वाले किसी तरह अंदर पहुंच जाते हैं और प्रेम से सवाल करने लगते हैं। मीडिया वाले प्रेम से कहते हैं कि आप तो बार-बार अपनी जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन जीत तो अनुपमा की हुई है। अब आप लूजर बन गए हैं।
मीडिया की यह बातें सुनकर प्रेम और घर के सभी लोग बहुत गुस्सा हो जाते हैं। तभी प्रेम मीडिया वालों के हाथ से माइक ले लेता है और गुस्से में कहता है कि ये लोग चीटिंग करके जीते हैं। असली विनर तो मैं ही हूं।
प्रेम आगे कहता है कि बिना टेस्ट किए कोई स्वाद को कैसे जज कर सकता है? जजों ने भी उनकी इमोशनल बातें सुनकर अपना फैसला उनकी तरफ कर दिया। अगर सही तरीके से स्वाद को जज किया जाता, तो विनर मैं ही होता।
प्रेम की यह बातें सुनकर कोठारी परिवार का गुस्सा और भी बढ़ जाता है और दूसरी तरफ अनुपमा की जीत के बाद शुरू हुई यह नई बहस अब एक बड़े विवाद का रूप लेने वाली होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)