Yeh Rishta Kya Kehlata Hai written update | 24th Aug | अभिरा अपनी दोनों बेटी मायरा ओर मुक्ति को देंगी पनिशमेंट

Aug 24, 2026 - 14:13
0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai written update | 24th Aug | अभिरा अपनी दोनों बेटी मायरा ओर मुक्ति को देंगी पनिशमेंट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai written update | 24th Aug | अभिरा अपनी दोनों बेटी मायरा ओर मुक्ति को देंगी पनिशमेंट

तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा पोदार हाउस में घरवाले सभी अरमान से कहते हैं कि यह चोट तुम्हें कैसे लगी? और उसके बारे में पूछते हैं। अरमान झूठ बोलते हुए कहता है कि मैं गिर गया था। लेकिन उसकी बातों पर कोई भी यकीन नहीं करता है। घरवाले कहते हैं कि गिरने और मारने की चोट में क्या फर्क होता है, यह हम अच्छी तरह पहचानते हैं।

घरवाले बार-बार अरमान से यही पूछते रहते हैं कि आखिर यह चोट उसे कैसे लगी। लगातार सवाल सुनकर अरमान काफी परेशान हो जाता है और वहां से चला जाता है।

दूसरी ओर, मायरा और मुक्ति दोनों अभिरा को बेड से उठने नहीं देती हैं और कहती हैं, "प्लीज मम्मा, माफ कर दो।" अभिरा दोनों की शरारतें देखकर उन्हें माफ कर देती है, लेकिन उन्हें सजा देते हुए कहती है कि तुम दोनों को अगले तीन महीने तक पॉकेट मनी हॉफ मिलेगी। तो वो दोनों इस सजा को स्वीकार कर लेती हैं।

तो वहीं दामिनी हाउस में कबीर द्वारा बनाई गई अचार मार्केटिंग की डिजाइन देखकर सभी लोग इंप्रेस हो जाते हैं। वे कहते हैं कि कबीर ने तो बहुत अच्छी डिजाइन बनाई है। कबीर के पापा और चाचा भी अब इस अचार मार्केटिंग में उसका साथ देने का फैसला करते हैं और कहते हैं कि हम इसकी लॉन्चिंग डेट जल्द ही निकाल लेंगे।

तभी दादी कहती हैं कि लॉन्चिंग डेट तो हमने पहले ही निकाल ली है। अचार की लॉन्चिंग जन्माष्टमी के दिन होगी। यह सुनकर सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं।

एपिसोड के अंत में पोदार हाउस में जन्माष्टमी को लेकर सभी तैयारियां चल रही होती हैं। तभी वहां जन्माष्टमी उत्सव ट्रस्ट के कुछ लोग आते हैं और कहते हैं कि इस साल जन्माष्टमी की महापूजा की जिम्मेदारी हम आपको नहीं दे सकते, क्योंकि इस साल जन्माष्टमी की महापूजा में होस्ट बनने की इच्छा दूसरे लोगों ने भी जताई है।

यह सुनकर पोदार परिवार के सभी लोग हैरान रह जाते हैं। कावेरी कहती है कि इस शहर में हमारा नाम सुनकर तो सब लोग पीछे हट जाते हैं, लेकिन आखिर कौन है जो यह पूजा करना चाहता है?

तभी ट्रस्ट के लोग उस परिवार का नाम बताते हुए कहते हैं—दामिनी!

दामिनी का नाम सुनते ही पोदार परिवार के सभी लोग खामोश रह जाते हैं और सबके चेहरे पर चिंता साफ दिखाई देने लगती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User