Anupama written update | 24th Aug | तोषु खिलाएगा अनुपमा को मिठाई, चली जायेंगी अनुपमा की स्वाद परखने की क्षमता
Anupama written update | 24th Aug | तोषु खिलाएगा अनुपमा को मिठाई, चली जायेंगी अनुपमा की स्वाद परखने की क्षमता
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ कोठारी निवास में सभी लोग श्रीनाथजी के सामने खड़े होते हैं। राही, प्रेम को लेकर वहाँ आती है और सभी के साथ श्रीनाथजी की पूजा करती है। पूजा के बाद प्रेम सभी के पैर छूकर आशीर्वाद लेता है। इसी बीच ख्याति कहती है कि आज बहुत बड़ा दिन है। आज हमारे प्रेम का ग्रैंड फिनाले है और श्रीनाथजी की कृपा से वह जरूर इस ग्रैंड फिनाले में जीतेगा।
दूसरी ओर, वहाँ अनुपमा भी श्रीनाथजी की पूजा करती हैं और परिवार के सभी लोग उनके साथ होते हैं। पूजा खत्म होने के बाद हसमुख, अनुपमा को आशीर्वाद देते हुए कहते हैं कि इस ग्रैंड फिनाले में बेटा, तुम्हारी ही जीत होगी। इसके बाद अनुपमा सभी लोगों को प्रसाद बाँटती हैं।
लेकिन यह सब देखकर तोषु मन ही मन सोचता है कि मैंने जो मिठाई दी थी, वह मम्मी ने खाई थी। मैंने अपनी आँखों से देखा था, लेकिन वह तो ऐसे घूम रही हैं जैसे इस ग्रैंड फिनाले में मेडल वही लेकर आएंगी। वह सोचता है कि कहीं गौतम जी के दिए हुए पैसे वापस न माँग लें। यह सोचकर तोषु परेशान हो जाता है।
वहीं प्रेम को परेशान देखकर राही उसे समझाती है। वह कहती है कि मोती बा तुमसे बहुत प्यार करती हैं और इसी वजह से उन्होंने ऐसी हरकत की। तुम यह सब सोचना छोड़ दो और अपना पूरा ध्यान ग्रैंड फिनाले पर लगाओ।
तभी ख्याति वहाँ आती है और कहती है कि हाँ, तुम्हारे पापा भी यही चाहते हैं। यह सुनकर प्रेम खुश हो जाता है और पूछता है कि क्या पापा का आपको कॉल आया था? ख्याति बताती है कि वह सभी लोगों के बारे में पूछ रहे थे और तुम्हें खास तौर पर ऑल द बेस्ट कहा है।
दूसरी तरफ अनुपमा के साथ सभी लोग नाश्ता करने के लिए बैठे होते हैं। अनुपमा जैसे ही नाश्ता करने लगती हैं, उन्हें खाने में कुछ भी स्वाद महसूस नहीं होता। वह नमक, शक्कर और बाकी सभी चीजें चखकर देखती हैं, लेकिन उन्हें किसी भी चीज का स्वाद नहीं आता। इससे अनुपमा परेशान हो जाती हैं।
यह देखकर परिवार के सभी लोग उनसे पूछने लगते हैं कि क्या हुआ। अनुपमा रोते हुए बताती हैं कि उन्हें किसी भी चीज का स्वाद नहीं आ रहा है और सिर्फ दो घंटे बाद ग्रैंड फिनाले है। अब वह क्या करेंगी?
यह सुनकर परिवार के सभी लोग भी परेशान हो जाते हैं। लेकिन तोषु अंदर ही अंदर बहुत खुश होता है। वह मन ही मन कहता है कि गौतम जी भी कमाल के इंसान हैं, बिना कुछ किए ही जीत गए!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)