Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 28th Aug written update | अभिरा ओर अरमान करेंगे राशलीला में पार्टिसिपेट ओर करेंगे डांस
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 28th Aug written update | अभिरा ओर अरमान करेंगे राशलीला में पार्टिसिपेट ओर करेंगे डांस
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा तो मायरा कान्हा जी का सारा सामान लेकर दामिनी हाउस जाती है। कबीर बाहर खड़ा होता है, तो मायरा वह सामान उसे दे देती है और वहां से जाने लगती है। तभी कबीर उससे पूछता है, “तुम्हारे घर कान्हा जी का भोग क्या बनता है?” और वह भोग की रेसिपी के बारे में पूछता है। मायरा सवाल करती है, “तुम ये सब क्यों पूछ रहे हो?”कबीर कहता है, “क्योंकि कान्हा जी को तो वही भोग खाने की आदत होगी ना, इसलिए पूछ रहा हूं।”
इसके बाद मायरा उसे अपने घर बनने वाले भोग के बारे में बताती है और कहती है, “रेसिपी तो मुझे नहीं आती, वो तो मेरी मम्मा बनाती हैं।”
मायरा की यह बात सुनकर कबीर उसका मजाक उड़ाते हुए कहता है, “वैसे तो तुम बहुत बड़ी-बड़ी बातें करती हो। हम कान्हा जी के लिए ये करते हैं, हम कान्हा जी के लिए वो करते हैं। लेकिन ये कहो ना कि वो सब तुम्हारी मम्मा करती हैं।”
दूसरी तरफ, घर पर अभिरा के कहने पर सभी लोग रासलीला में हिस्सा लेने के लिए तैयार होते हैं। अरमान रासलीला प्रतियोगिता में रजिस्टर करता है और दामिनी हाउस जाकर पूजा में भाग लेने की बात कहता है। यह सुनकर घर के सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं।
तभी मायरा अरमान और अभिरा से वहां पर डांस परफॉर्म करने के लिए कहती है। मायरा की इस बात पर घर के सभी लोग भी सहमत हो जाते हैं और कहते हैं, “हां, तुम दोनों वहां पर डांस परफॉर्म करोगे और जीतकर ही वापस आओगे।”
दूसरी ओर, कबीर घर पर लैपटॉप लेकर बैठा होता है। तभी उसके लैपटॉप पर एक नोटिफिकेशन आता है। वह तुरंत नंदिनी और राघव को बताता है कि रासलीला प्रतियोगिता में मायरा के माता-पिता ने हिस्सा लिया है। यह सुनकर नंदिनी और राघव दोनों हैरान रह जाते हैं।
इसके बाद कबीर राघव और नंदिनी को भी रासलीला में हिस्सा लेने के लिए कहता है। राघव पहले मना कर देता है, लेकिन कबीर की जिद के आगे आखिरकार वह हार जाता है। इसके बाद कबीर उन दोनों का भी रासलीला प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन कर देता है।
वहीं घर पर मायरा अभिरा से पूछती है कि कान्हा जी का भोग कैसे बनाया जाता है। वह अभिरा से कहती है कि वह उसे भोग बनाना सिखाए। इतना कहकर मायरा तुरंत किचन में चली जाती है।
मायरा की यह बात सुनकर घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं और आपस में कहते हैं कि “इसे आज अचानक क्या हो गया है? यह भोग बनाना और पूजा-पाठ की बातें सीखना क्यों चाहती है?”
तभी मुक्ति बात को संभालते हुए कहती है, “वह भक्ति से जुड़े इंफ्लुएंसर्स को फॉलो करती है और भक्ति के बारे में सब कुछ जानना चाहती है।”
इसके बाद अभिरा किचन में मायरा के पास जाती है और उसे कान्हा जी का भोग बनाना सिखाती है। साथ ही अभिरा मायरा को कान्हा जी से जुड़ी कहानी भी सुनाती है। मायरा बड़े ध्यान से अभिरा की बातें सुनती है और भोग बनाना सीखती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)