Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 14th Sept written update । Kabir will go to Poddar House to say sorry to Myra.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 14th Sept written update । Kabir will go to Poddar House to say sorry to Myra.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा तो वहां पर पोदार हाउस में सभी लोग मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश जी की मूर्ति बनाते हैं। फिर सभी मिलकर उनका अभिषेक करते हैं और पूजा-अर्चना करके आरती करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।
बाद में अभिरा को परेशान देखकर विद्या कहती है कि मुक्ति यहां पर नहीं है, इसलिए तुम्हें अच्छा नहीं लग रहा है। अभिरा कहती है, “हां, मैं इतने दिनों तक कभी उनसे दूर नहीं रही।”
यह बात सुनकर मायरा अपने आप से कहती है कि अभिरा ब्रॉ, घर और मम्मी-पापा से इतनी दूर रहकर भी अपने करियर पर ध्यान दे रही है और पढ़ाई कर रही है। एक मैं ही हूं, जो एक एग्जाम नहीं दे पाई और मम्मी-पापा की बात नहीं मान पाई। मुझे यह बात मम्मा को बतानी होगी।
फिर मायरा यह बात अभिरा को बताने जाती है और उन्हें बुलाती है। तभी अरमान मेहंदी लेकर वहां आता है और अभिरा को मेहंदी देता है।
अभिरा वह मेहंदी मायरा को देते हुए कहती है, “हर्षल ब्रो मुझे मेहंदी लगाया करती थी, लेकिन वह इस साल यहां पर नहीं है, तो ये तुम ही मुझे लगा दो।” फिर मायरा अभिरा को मेहंदी लगाने लगती है।
बाद में मायरा ऊपर अपने कमरे में एग्जाम की बात को लेकर परेशान हो रही होती है। तभी कबीर खिड़की से अंदर आ रहा होता है और “जय श्री कृष्ण, जय श्री कृष्ण” बोल रहा होता है। मायरा उसे चोर समझकर मारने जाती है, लेकिन तभी कबीर मायरा की ओर देखता है और मायरा उसे पहचान लेती है। मायरा हैरान होकर उससे पूछती है, “तुम यहां?” और फिर उसके यहां आने की वजह पूछती है।
कबीर मायरा का एग्जाम अपनी वजह से मिस होने के लिए उससे सॉरी कहता है और उसे गिफ्ट में चूड़ियां देता है। यह देखकर मायरा बहुत खुश हो जाती है। फिर दोनों आपस में बातें करने लगते हैं। तभी अभिरा वहां आ जाती है। मायरा तुरंत कबीर को वहां से जाने के लिए कहती है। कबीर वहां से चला जाता है और खिड़की से नीचे कूद जाता है।
वहीं पास में अरमान खड़ा होता है। अरमान को देखकर कबीर के होश उड़ जाते हैं और अरमान भी कबीर को वहां देखकर चौंक जाता है। अरमान कबीर से पूछता है, “तुम यहां पर क्यों आए हो?” कबीर झूठ बोलते हुए कहता है, “वॉशरूम जाने के लिए।”
इसके बाद कबीर अरमान के वॉशरूम की तारीफ करने लगता है। वह कहता है, “सिटी में कितने सारे वॉशरूम हैं, सभी ने मेरा साथ छोड़ दिया, लेकिन तुम्हारे वॉशरूम ने मेरा साथ दिया।”
कबीर इसी तरह अरमान से बातें करने लगता है। कबीर की बातें सुनकर अरमान परेशान हो जाता है और उसे डांटने लगता है।फिर कबीर अरमान को “थैंक यू” कहकर वहां से चला जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)