Anupama | 25th Aug written update | पाखी को पता चलजाएगा अनुपमा की ये हालत तोषु ने की है, ग्रांड फिनाले में सब हेरान

Aug 25, 2026 - 16:27
0
Anupama | 25th Aug written update | पाखी को पता चलजाएगा अनुपमा की ये हालत तोषु ने की है, ग्रांड फिनाले में सब हेरान

Anupama | 25th Aug written update | पाखी को पता चलजाएगा अनुपमा की ये हालत तोषु ने की है, ग्रांड फिनाले में सब हेरान

 तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा तो वहाँ पर अनुपमा स्वाद जाने की परेशानी को लेकर उदास होकर रो रही होती है। तो सब लोग उनके पास आते हैं और उन्हें समझाते हैं, लेकिन वह किसी की बात नहीं मानती हैं। बाद में जया खिलौने का हाउस लेकर आती है और कहती है, “देखो ना अनुमा, ये टूट गया। मैंने इनको कितना संभालकर रखा था।”

तो अनुपमा की आँखों में आँसू आ जाते हैं। वह कहती हैं, “बेटा, मेरा घर भी टूट गया, लेकिन मैं तुम्हारे घर को कुछ नहीं होने दूँगी।” और उन्हें समझाती हैं। बाद में जया स्कूल चली जाती है।

वहीं अनुपमा हसमुख से कहती हैं, “कान्हा जी मेरे साथ ही हर बार ऐसा क्यों करते हैं?” तो हसमुख और दिग्विजय उन्हें मोटिवेट करते हुए कहते हैं, “बेटा, तुम्हारे हाथों में कान्हा जी का आशीर्वाद है। हम कभी प्रसाद को शक्कर नहीं बनाते हैं, फिर भी वह बहुत स्वादिष्ट होता है। और तुमने कितनी बार भगवान के लिए प्रसाद बनाया है, लेकिन कभी भी नहीं बिगड़ा।”

वह कहते हैं, “उसी तरह हम इस कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लेंगे और किसी को भी ये बात पता नहीं चलने देंगे कि तुम्हारी स्वाद परखने की शक्ति चली गई है।”

इस तरह से हसमुख और दिग्विजय अनुपमा को मना लेते हैं।

दूसरी ओर, तोषू पैसों की गड्डी गिन रहा होता है। तभी पाखी वहाँ आ जाती है और उससे इन पैसों के बारे में पूछती है, लेकिन तोषू उसे कुछ नहीं बताता।

तब पाखी कहती है, “कहीं आपके दोस्त के खाने और मम्मी के टेस्ट के जाने का कनेक्शन एक ही तो नहीं है?” और कहती है, “ये सब आपने किया है।”

तोषू कहता है, “ये मुझे गौतम ने कहा था और मुझे नहीं पता था कि इससे ये सब हो जाएगा।”

पाखी कहती है, “गौतम एक गिरा हुआ इंसान है। कहीं वो इसमें ज़हर मिलाकर दे देता और मम्मी को कुछ हो जाता तो?”तोषू कहता है, “ऐसा कुछ नहीं होता।”

बाद में पाखी कहती है, “भैया, अभी थोड़े दिनों में रक्षाबंधन आने वाली है और उसमें आप अपनी बहन को क्या गिफ्ट दोगे?”तो तोषू उसे पैसों की एक गड्डी देता है और चुप करा देता है।

बाद में एक घंटे के बाद ग्रैंड फिनाले शुरू होता है और सब लोग मंच पर आकर डांस करते हैं। यह देखकर वसुंधरा गौतम से कहती है, “आपने तो कहा था कि वह लोग हिस्सा नहीं ले पाएँगे और वो तो वहाँ धूम मचा रहे हैं।”

गौतम कहता है, “मोटी बा, उसमें दो लोग कम हैं—एक अनुपमा जी और दूसरा उनका खास दोस्त दिग्विजय सिंह।”

फिर मंच पर ग्रैंड फिनाले शुरू होता है, लेकिन अनुपमा और दिग्विजय अभी तक नहीं पहुँचते हैं। तो जज कहते हैं, “हम रूल्स के मुताबिक टाइमर शुरू करते हैं। अगले 5 मिनट में अगर वो लोग नहीं आएँगे, तो उनकी टीम को डिस्क्वालिफाई कर देंगे।”

यह सुनकर सब लोग बहुत परेशान हो जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User