Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 23th Aug written update | अरमान अभिरा के साथ मायरा कबीर भी होंगे फायरफलाई फेस्टिवल में
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 23th Aug written update | अरमान अभिरा के साथ मायरा कबीर भी होंगे फायरफलाई फेस्टिवल में
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा दोस्तों, अरमान और अभिरा दोनों फायरफ्लाई फेस्टिवल में पहुंचते हैं। वहीं मायरा भी अपनी फ्रेंड्स के साथ इस फेस्टिवल में पहुंच जाती है। तभी वहां कबीर की भी एंट्री होती है और वह मायरा से कहता है कि आखिर मेरी बातों ने तुम्हें यहां आने के लिए मजबूर कर ही दिया। मायरा तुरंत कबीर को कह देती है कि वह उनकी की वजह से यहां नहीं आई है, बल्कि अपने फ्रेंड के साथ फेस्टिवल में आई है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगती है।
कुछ देर बाद फायरफ्लाई फेस्टिवल का कर्मचारी सभी लाइटें बंद करने का ऐलान करता है। जैसे ही पूरा फेस्टिवल अंधेरे में डूब जाता है, आसमान और आसपास हजारों जुगनुओं की रोशनी दिखाई देने लगती है। यह खूबसूरत नजारा देखकर वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं और जुगनुओं को देखने लगते हैं।
इसी बीच अभिरा घर पर वीडियो कॉल करती है और वहां का हालचाल पूछने के साथ-साथ मायरा के बारे में भी पूछती है। अभिरा के सवाल पर मुक्ति झूठ बोलते हुए कहती है कि मायरा पास में ही अपनी फ्रेंड के घर गई है। यह सुनकर अरमान और अभिरा थोड़े परेशान हो जाते हैं और कहते हैं कि मायरा ने तो उन्हें कुछ नहीं बताया। तब मुक्ति उन्हें समझाती है कि मायरा पास में ही गई है और उसकी फ्रेंड उसे घर छोड़ देगी, इसलिए दोनों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
इसके कुछ समय बाद फेस्टिवल में अंधेरे के बीच अरमान वहां खड़ा होता है। तभी कबीर वहां पहुंच जाता है और अंधेरे की वजह से अरमान को ठीक से पहचान नहीं पाता। गलतफहमी में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। अरमान भी कबीर को पहचान नहीं पाता और उसे पीटने लगता है।
तभी अचानक लाइटें ऑन हो जाती हैं और दोनों एक-दूसरे को देखकर हैरान रह जाते हैं। कबीर बिना देर किए वहां से भाग जाता है और सीधे मायरा के पास पहुंचकर उससे सवाल करता है कि वो यहां आई है क्या उसके पैरेंट्स को इस बारे में पता है।
कबीर की बात सुनकर मायरा गुस्से हो जाती है और कहती है कि आखिर यह सब जानकर तुम क्या करने वाले हो । तब कबीर उसे बताता है कि उसके पापा भी यहीं हैं और वह किसी लड़की को छेड़ रहे थे।
यह सुनकर मायरा और भी ज्यादा परेशान हो जाती है। वह तुरंत कहती है कि वह कोई दूसरी लड़की नहीं, बल्कि उसकी मम्मा यानी अभिरा हो सकती हैं, क्योंकि उसके मम्मी-पापा दोनों डेट पर आए हैं।
मायरा की यह बात सुनकर कबीर हंसने लगता है और मजाक में कहता है कि तुम्हारे पैरेंट्स अभी भी डेट पर जाते हैं? कबीर की बात सुनकर मायरा परेशान हो जाती है और तुरंत वहां से घर जाने के लिए निकल पड़ती है।
लेकिन तभी कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आता है। अभिरा अरमान के लिए कोल्ड लेने आती है और अचानक उसकी नजर मायरा पर पड़ जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)