ऑफिस गार्ड के यूट्यूब पर 3 लाख सब्सक्राइबर्स,मिलियंस मे व्यूज

Dec 11, 2025 - 14:33
Updated: 8 months ago
0 6
ऑफिस गार्ड के यूट्यूब पर 3 लाख सब्सक्राइबर्स,मिलियंस मे व्यूज

सिक्योरिटी गार्ड का सीक्रेट लाइफ वायरल हरीश उदय कुमार नाम के शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गर्व से ये बात शेयर की है कि उसके ऑफिस का सुरक्षा गार्ड वास्तव में 300,000 सब्सक्राइबर वाला एक सफल यूट्यूबर है. यह पोस्ट अब वायरल हो रहा है और लोगों का इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस पोस्ट से एक सिक्योरिटी गार्ड का सीक्रेट लाइफ वायरल हो गया.

बंगाली कॉमेडी यूट्यूबर है ऑफिस का सिक्योरिटी गार्ड

X पर अपनी पोस्ट में हरीश उदयकुमार ने खुलासा किया कि उन्हें हाल ही मे इस युवा गार्ड की ऑनलाइन लोकप्रियता के बारे में पता चला. बंगाली कॉमेडी स्किट बनाने वाले इस गार्ड ने कोविड लॉकडाउन के दौरान, जब वह महज 14 साल का था, यूट्यूब पर अपना सफर शुरू किया था.

सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना इस युवक का एक रचनात्मक शौक था. यह शौक बाद में बडे पैमाने पर लोकप्रियता में तब्दील हो गया. अब वह वह कार्यालय परिसर के भीतर भी एक अप्रत्याशित इंटरनेट स्टार बन गए हैं.

सिक्योरिटी गार्ड और यूट्यूबर से कही बढ़कर है ये शख्स

हरीश ने अपने पोस्ट मे उस नौजवान के जोश और महत्वाकांक्षा की प्रशंसा करते हुए उसे एक एंटरपेन्योर बताया है. हरीश ने यहां तक कहा कि अगर उन्हें कभी बंगाली विज्ञापन बनाने की जरूरत पड़ी, तो उन्हें पता है कि किसे काम पर रखना है.

उन्होंने उभरते हुए रचनाकार के साथ सहयोग करने के लिए दूसरों को भी प्रोत्साहित किया और इस उभरते कलाकार का कॉन्टेक्ट शेयर करने की पेशकश की. पोस्ट के साथ हरीश ने यूट्यूबर सिक्योरिटी गार्ड की तस्वीर भी शेयर की है. इसमें सुरक्षा गार्ड ऑफिस के अंदर खडे होकर गर्व से अपना फोन में अपना यूट्यूब चैनल दिखा रहा है. इस युवक के यूट्यूब चैनल का नाम Karimganj Mualtimedia है. इस पर 89 वीडियो हैं और 3.02 सब्सक्राइबर्स हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स ने की सराहना सोशल मीडिया यूजर्स ने सुरक्षा गार्ड की जमकर प्रशंसा की. कुछ ने उनके सफर को "प्रेरणादायक" बताया, तो कुछ यूजर्स ने उनकी लगन की सराहना की. एक यूजर ने लिखा कि प्रतिभा सबसे अप्रत्याशित जगहो से भी उभर सकती है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा उनकी अथक मेहनत वाकई सराहनीय है. वहीं एक यूजर ने सुझाव दिया कि उन्हें वास्तव मे इसे पूर्णकालिक रूप अपनाने पर विचार करना चाहिए.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shingad Jignesh

📰Daily NEWS Update📈📉

Comments (0)

User