पत्नी से परेशान पति ने,दो गोलियां मार के कहानी खत्म कर दी

Nov 17, 2025 - 15:26
Updated: 6 months ago
0 2
पत्नी से परेशान पति ने,दो गोलियां मार के कहानी खत्म कर दी

गुजरात के राजकोट से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहा नागेश्वर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी पर गोली चलाने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जबकि परिवार पर अचानक आए इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना नागेश्वर क्षेत्र की एक इमारत के आंगन में हुई. शुरुआती जांच मे सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले डेढ महीने  से झगड़ा चल रहा था. ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि पत्नी के अपने पारिवारिक भतीजे के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके चलते परिवार में तनाव काफी बढ गया था. आरोप है कि योगा से लौटने पर पति ने गुस्से में आकर पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी.

इस घटना से पूरे परिवार में हलचल मच गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User