गुजरात में कारोबारी ने पूरे गांव का कर्ज चुकाया

Nov 05, 2025 - 17:46
Updated: 7 months ago
0 5
गुजरात में कारोबारी ने पूरे गांव का कर्ज चुकाया

किसानो पर 90 लाख का कर्ज था, मा की पुण्यतिथि पर पूरे पैसे बैंक मे जमा कराए

गुजरात के अमरेली जिले के रहने वाले एक कारोबारी ने अपने पूरे गांव को कर्जमुक्त बना दिया। सावरकुंडला तहसील के जीरा गांव के निवासी बाबूभाई जीरावाला ने अपनी मा की पुण्यतिथि पर गांव के 290 किसानो का पिछले 30 सालों का कर्ज चुका दिया। इसके लिए उन्होंने 90 लाख रुपए दान किए। उनकी इस मदद से गांव के सभी किसान कर्जमुक्त हो गए हैं।

1995 से बैंक के ऋण का मामला लंबित था इस बारे मे बाबूभाई जीरावाला ने बताया- हमारे गांव मे जीरा सेवा सहकारी मंडल को लेकर 1995 से एक बड़ा विवाद चल रहा था। इस समिति के तत्कालीन प्रशासकों ने किसानो के नाम पर फर्जी ऋण लिए थे। इतने सालो में कर्ज कई गुना तक बढ गया था।

किसानों को सरकार से मिलने वाली सहायता, ऋण और अन्य सुविधाओ से वंचित रहना पड़ रहा था। गांव के किसानों को बैंक कोई लोन नही देती थी। लोन न मिलने से किसान परेशान थे। कर्ज के चलते जमीनो का बंटवारा तक नही हो पा रहा था। इसलिए मेरी माता की इच्छा थी कि उनके पास जो गहने हैं, उसे बेचकर गांव के किसानो का कर्ज चुका दिया जाए।

किसानो पर 89,89,209 लाख का कर्ज था मैं ओर मेरे भाई बैंक अधिकारियों से मुलाकात की और इच्छा जताई तो बैंक के अधिकारियों ने भी नो कर्ज सर्टिफिकेट देने मे सहयोग किया। गांव के किसानो पर कुल 89,89,209 लाख रुपए का कर्ज था। वह हमने भर दिया और बैंक से किसानो के नाम नो कर्ज सर्टिफिकेट लेकर सभी किसानों को दे दिए हैं। मैं ओर मेरा परिवार खुश है कि हमने मां की इच्छा पूरी की और मां को सच्ची श्रद्धांजलि दी।

किसानो के नए जीवन की शुरुआत

जीरा गांव का माहौल उस समय भावुक हो गया जब सभी 299 किसानों को उनके 'नो ड्यू सर्टिफिकेट' दिए गए। किसानो की आंखो मे सदियो पुराने बोझ से मुक्ति पाकर खुशी के आंसु थे। किसानो ने जीराभाई को आशीर्वाद दिया। इस दृश्य ने साबित कर दिया कि जब धन का उपयोग मानवता के लिए किया जाता है, तो उसका मूल्य अरबों रुपये से कई गुना बढ जाता है। बाबूभाई ने अपनी माँ की पुण्यतिथि को जीरा गाँव के 290 परिवारों के लिए एक नए जीवन की शुरुआत का दिन बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User