Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 25th Aug written update | अरमान अभिरा जाएंगे दामिनी हाउस, कावेरी होंगी परेशान

Aug 25, 2026 - 16:30
0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 25th Aug written update | अरमान अभिरा जाएंगे दामिनी हाउस, कावेरी होंगी परेशान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 25th Aug written update | अरमान अभिरा जाएंगे दामिनी हाउस, कावेरी होंगी परेशान 

तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा ट्रस्ट वालों की बातें सुनकर पोडार हाउस में सभी लोग बहुत परेशान हो जाते हैं। अरमान कहता है कि वे लोग हमसे बदला लेना चाहते हैं। वहीं कावेरी भी कहती है कि हर साल तो हम ही यह पूजा करते आए हैं, फिर इस साल ऐसा क्या हो गया? लेकिन ट्रस्ट वाले उनकी किसी भी बात को नहीं मानते। वे कहते हैं कि यह ट्रस्ट की पूजा है और उदयपुर का कोई भी परिवार यह पूजा कर सकता है। इतना कहकर वे वहां से चले जाते हैं।

बाद में अभिरा और अरमान दोनों डैमिनी के घर जाते हैं। वहां वे कावेरी की स्थिति के बारे में बताते हुए उनसे कहते हैं कि इस साल जन्माष्टमी की पूजा हमें करने देने दीजिए। लेकिन वे लोग उनकी बात नहीं मानते और कहते हैं कि यह सौभाग्य हमें पहली बार मिला है, इसलिए हमें ही पूजा करने दीजिए। साथ ही वे बताते हैं कि इस जन्माष्टमी के दिन वे अपना एक नया प्रोडक्ट भी लॉन्च करने वाले हैं।

यह सुनकर अभिरा कहती है कि तो आप लोग इसीलिए यह पूजा करवाना चाहते हैं? इसके बाद वह उनसे पूजा करने देने की रिक्वेस्ट करती है, लेकिन वे लोग अभिरा की बात भी नहीं मानते। वे कहते हैं कि अगर आप चाहें तो डैमिनी हाउस आकर हमारे साथ पूजा कर सकते हैं। यह सुनकर अरमान नाराज होकर तुरंत वहां से चला जाता है।

दूसरी ओर, कावेरी को परेशान देखकर मायरा कबीर को फोन करती है। वह कहती है कि आखिर तुम डैमिनी क्या चाहते हो? तुम लोग पोडार के पीछे ही क्यों पड़े हो? जन्माष्टमी की पूजा के बारे में भी मैंने तुम्हें सारी बातें बता दी हैं।

इस पर कबीर कहता है कि यह ट्रस्ट की पूजा है और इसे कोई भी परिवार कर सकता है। मेरा मानना है कि पोडार की बातें सभी परिवार मानते होंगे और शायद सभी आपके कर्मचारी होंगे, लेकिन डैमिनी उन लोगों में से नहीं हैं।

इतना कहकर कबीर फोन काट देता है। कबीर की बात सुनकर मायरा थोड़ी परेशान हो जाती है और सोचने लगती है कि आखिर डैमिनी परिवार की असली मंशा क्या है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User