'वंदे मातरम' के 150 साल,पुरी के आर्टिस्ट ने अनोखे अंदाज मे बनाया सैंड आर्ट का एनीमेशन वीडियो

Nov 07, 2025 - 06:44
Updated: 7 months ago
0 2
'वंदे मातरम' के 150 साल,पुरी के आर्टिस्ट ने अनोखे अंदाज मे बनाया सैंड आर्ट का एनीमेशन वीडियो

भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर देशभर में गर्व का माहौल है. इस खास मौके पर ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहु ने रेत पर अपनी कला के ज़रिए इस ऐतिहासिक गीत को अनोखे तरीके से जीवंत किया है. उन्होंने पुरी समुद्र तट पर वंदे मातरम पर आधारित एक शानदार सैंड एनीमेशन तैयार किया,जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एजेंसी के अनुसार, ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहु ने इस एनिमेशन वीडियो के माध्यम से देशवासियों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि हम सभी भारत माता को खुशियों और समृद्धि से भरपूर बनाए रखने का संकल्प लें. वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे देश की एकता, साहस और त्याग की भावना का प्रतीक है.

लोगों का कहना है कि 1905 के स्वदेशी आंदोलन के दौरान दे मातरम स्वतंत्रता सेनानियो के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया था.स्वतंत्रता के बाद इस गीत को भारत ने श्रद्धापूर्वक राष्ट्रगीत (National Song) के रूप में अपनाया. इसका अर्थ मां, मै तुम्हें नमन करता हूं... हर भारतीय के दिल में देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना जगाता है.

आज 7 नवंबर को जब यह गीत 150 वर्ष पूरे कर रहा है, तब पुरी के रेत कलाकार द्वारा बनाया गया यह सैंड एनीमेशन वीडियो देशवासियों को इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गहराई की याद दिलाता है. वीडियो में भारत माता की छवि, वंदे मातरम की गूंज दिखाई देती है.

मानस कुमार साहु ने कहा कि मेरी कला का उद्देश्य यही है कि आने वाली पीढ़ियां वंदे मातरम के महत्व को समझें और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना योगदान दें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User