प्रियंका चोपड़ा का करियर हॉलीवुड में आसान नहीं था

Nov 28, 2025 - 16:25
Updated: 6 months ago
0 3
प्रियंका चोपड़ा का करियर हॉलीवुड में आसान नहीं था

प्रियंका चोपड़ा, इन्फ्लूएन्शियल इंडियन स्टार्स में शुमार हैं. ग्लोबल लेवल पर ये अपनी जगह बना चुकी हैं. प्रियंका ने जब हॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उनके पास कोई फ्यूचर प्लान नहीं था. न ही कोई रोडमैप था, जिसपर वो चल सकें और अचीव कर सकें. प्रियंका ने अपनी जर्नी को बस शुरू कर दिया था. प्रियंका ने अपनी इस जर्नी को ट्रायल की तरह लिया. उसमे गलतियां तो कीं, लेकिन उनसे सीखा भी.

प्रियंका ने रखी अपनी बात प्रियंका ने कहा- मुझे इंटरनेशनल ऑडियन्स जान तो रही थी, लेकिन मुझे ये नही पता था कि उनके बीच मे बने कैसे रहना होगा. इस एक चीज मे मैं पीछे रही हूं. अपनी आयडेंटिटी बनाए रखने को लेकर मैंने काफी संघर्ष किया है. मैंने जब हॉलीवुड में कदम रखा था तो मैंने खुद के लिए कोई एग्जाम्पल सेट नहीं किया था. मैंने अपनी राह खुद अकेले बनाई है. मुझे यहां के बारे में कुछ पता ही नही था.

न ही मुझे सबकुछ एकदम से जानना था. मैंने धीरे-धीरे जो सीखा, खुद से सीखा, खुद से जाना. मेरे से पहले कुछ स्टार्स इंटरनेशनल लेवल पर काम करके गए, उन्होने नाम बनाया. लेकिन मैंने किसी के फुटस्टेप्स को फॉलो नहीं किया. मेरे लिए सबकुछ बस ट्रायल और एरर रहा. मैंने गलतियां कीं. कुछ अच्छी गलतिया भी कीं. कुछ बुरी कीं. और जब आप शुरू से शुरुआत करते हो तो ऐसा होता है और मै इस बात में ओके हूं.

मेरे लिए रियल चैलेंज खुद के फेलियर को देखना नहीं, बल्कि ये सीखना रहा कि मैं खुद को सिखाते हुए माफ कैसे करती हूं. मैंने बहुत सारी चीजें प्लान कीं, लेकिन उन्हें नहीं कर पाई. ग्लोबल फिगर होने के साथ एक प्रेशर भी आप पर आता है. सपोर्ट उन लोगों से मुजे मिला जो सही के साथ खडे रहे. मेरी जिंदगी में भले ही काफी लोग हों, लेकिन सपोर्ट करने वाले बहुत कम रहे हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User