तारक मेहता 17 साल बाद बंद होने जा रहा, असित मोदी

Dec 07, 2025 - 14:01
Updated: 8 months ago
0 1
तारक मेहता 17 साल बाद बंद होने जा रहा, असित मोदी

'तारक मेहता का उल्ट चश्मा' 2000 के दशक के हर बच्चे की यादो ं का एक अहम हिस्सा है. लेकिन जैसे-जैसे शो बढ़ा और साल बीते, कई कलाकारो ने विदाई ली, कुछ दर्शकों ने इस बदलाव को स्वीकार किया, जबकि कुछ को लगा कि शो की असली भावना बदल गई है. अब शो के निर्माता असित मोदी ने बताया है कि वो कब तक इस शो को चलाना चाहते हैं.

क्या बंद होगा 'तारक मेहता'?

भारत के सबसे पसंदीदा सिटकॉम्स में से एक 'तारक मेहता' ने कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है. शो पहली बार 2008 में प्रसारित हुआ था और जल्दी ही हर बच्चे की पसंदीदा शाम की कंपनी बन गया. नए एपिसोड्स का इंतजार करने से लेकर रविवार को दोबारा देखने तक, एक पूरी पीढ़ी 'टपू सेना' के साथ बड़ी हुई. पर पिछले कुछ सालो मे इस सीरीज के कई कलाकार शो छोड़ चुके हैं, लेकिन इस लोकप्रियता में कोई कमी नही आई है.

शो के चलने को लेकर सवाल उठे हैं. शो के निर्माता असित मोदी ने बताया कि ये सीरीज कब तक चलेगी. एक इवेंट के दौरान असित मोदी ने कहा कि शो अभी भी चल रहा है और हम इसे तब तक जारी रखेंगे जब तक संभव होगा. मैं देखता हूं कि लोग अभी भी इसे पसंद करते हैं. तारक मेहता एक ऐसा शो है, जो हंसी और खुशी देता है. मुजे खुशी है कि लोग इसे बड़ी रुचि से देखते हैं. ये सिर्फ एक शो नही है, बल्कि एक ब्रांड है, जिसे दर्शकों से बड़ा प्यार मिल रहा है. मैंने इसे बहुत मेहनत से बनाया है और मेरी टीम भी कड़ी मेहनत करती है.

ओटीटी पर क्या बोले असित मोदी असित कुमार मोदी ने टीवी और OTT के बीच संबंध पर भी बात की. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी फर्क डालती है. लोग कहते है टीवी देखने वाले कम हो गए हैं, लेकिन मेरा मानना है कि अगर हम अच्छा कंटेंट दिखाएं, तो दर्शक जरूर आएंगे. टीवी पूरे परिवार को एक साथ लाने का काम करता है. पूरा परिवार इसे साथ में देखता है. टीवी हमेशा अपनी जगह बनाए रखेगा.

उन्होंने कहा कि आज हर प्लेटफॉर्म अच्छा कंटेंट दे रहा है. चाहे OTT हो, टीवी हो, या सोशल मीडिया, ऐसा लगता है कि दर्शकों के लिए विकल्पों की भरमार है. तारक मेहता शो अब ऐप पर भी उपलब्ध हैं. अगर आपको पसंद नही आए तो आप चैनल या ऐप बदल सकते हैं.

समाप्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shingad Jignesh

📰Daily NEWS Update📈📉

Comments (0)

User