राष्ट्रपति के साथ दिखी पायलट ऑपरेशन सिंदूर की पाकिस्तान ने स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी को पकड़ने का किया दावा।

Oct 29, 2025 - 15:21
Updated: 7 months ago
0 15
राष्ट्रपति के साथ दिखी पायलट ऑपरेशन सिंदूर की पाकिस्तान ने स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी को पकड़ने का किया दावा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से फाइटर प्लेन राफेल में उड़ान भरी। इस दौरान राष्ट्रपति की स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ एक फोटो भी सामने आई।

पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शिवांगी को पकड़ने का दावा किया था। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया था कि शिवांगी युद्धबंदी है और उनका लड़ाकू विमान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराया गया।

PIB ने 10 मई को फेक्ट चेक में पाकिस्तान के दावे को झूठा करार दिया था। शिवांगी यूपी के वाराणसी की रहने वाली है।

-) मुर्मु ने 40 मिनिट उड़ान भरी

 राफेल ने सुबह 11:10 बजे टेक ऑफ किया और 11:50 बजे लैंड किया। राष्ट्रपति जिस राफेल में बैठी थी, इसे ग्रुप कैप्टन अमित गेहानि ने उड़ाया। राष्ट्रपति के राफेल के पीछे एयर चीफ मार्चल अमर प्रीत सिंह ने दूसरे एयरक्राफ्ट से उन्हें एस्कॉर्ट किया।

राष्ट्रपति मुर्मु भारतीय वायु सेना के 2 फाइटर विमानों में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले,7 अप्रैल 2023 को उन्होंने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में उड़ान भरी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User