Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 26th Aug written update | अभिरा घरवालों को कहेंगी दामिनी को कान्हाजी की मूर्ति देने को
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 26th Aug written update | अभिरा घरवालों को कहेंगी दामिनी को कान्हाजी की मूर्ति देने को
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा तो बाजार में कबीर और मायरा दोनों एक-दूसरे से टकरा जाते हैं और दोनों का सामान नीचे गिर जाता है। कबीर कहता है कि ये पोद्दार कान्हा जी की मूर्ति हमें नहीं देंगे और चेन से हमें इस पूजा भी नहीं करने देंगे। मायरा कहती है कि तुम लोगों को पता है मेरी दादीसा को इस पूजा से कितना लगाव है। इसके बाद दोनों बातों-बातों में झगड़ने लगते हैं। तभी कबीर उनकी गिरी हुई सनग्लासेस उठाता है, लेकिन मायरा उन पर पैर रखकर उन्हें तोड़ देती है। मायरा कहती है, "अब तो तुम मुझे कभी सनग्लासेस नहीं दोगे, क्योंकि लोगों पर विश्वास एक बार किया जाता है और अगर वह विश्वास तोड़ दें, तो दूसरी बार कभी उन पर विश्वास नहीं करते।"
दूसरी ओर, अभिरा फोन पर बात करते हुए अपनी कार के पास जाती है। तभी उनका फोन नीचे गिरने वाला होता है, लेकिन नंदिनी वहां आ जाती हैं और उनका फोन संभाल लेती हैं। अभिरा उन्हें थैंक यू कहती है। इसके बाद नंदिनी अभिरा से उस मूर्ति को देने के बारे में बात करती हैं, लेकिन अभिरा उन्हें मना कर देती है। वह कहती है कि उस मूर्ति से मेरी दादीसा का बहुत लगाव है और इस साल वह इस मूर्ति की पूजा करके ही अपना दिल खुश कर लेंगी।
तब नंदिनी उन्हें समझाती है और कहती है कि ट्रस्ट वालों ने कहा है कि उस मूर्ति से पूरे उदयपुर के लोगों का लगाव है और सभी लोग चाहते हैं कि उसी मूर्ति की पूजा हो। इसलिए प्लीज, तुम इस मूर्ति की वजह से पूरे उदयपुर के लोगों का दिल मत दुखाओ।
बाद में पोद्दार हाउस में घर के सभी लोग बैठे होते हैं। तभी अभिरा उस मूर्ति को देने के बारे में बात करती है। यह सुनकर अरमान थोड़ा गुस्सा हो जाता है और कहता है कि वह मूर्ति हम उन लोगों को हरगिज नहीं देंगे। घर के बाकी लोग भी मूर्ति देने से मना करने लगते हैं।
तभी माधव अभिरा की साइड लेते हुए कहता है कि आप सभी पहले इनकी बातें सुन लीजिए। इसके बाद अभिरा नंदिनी ने कही हुई सभी बातें घरवालों को बताती है। लेकिन फिर भी अरमान अपनी बात पर अड़ा रहता है और मूर्ति देने के लिए तैयार नहीं होता।
अभिरा और अरमान की जोर-जोर से बहस होती देखकर कावेरी कहती हैं कि तुम दोनों झगड़ो मत। आपस में बात करके फैसला कर लो कि हमें क्या करना है और बाद में मुझे बता देना। तुम लोग जो कहोगे, वही हम करेंगे। इतना कहकर कावेरी वहां से चली जाती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)