500 से ज्यादा ड्रोन,48 जितनी मिसाइल अटैक,25 की मोत

Nov 20, 2025 - 06:12
Updated: 8 months ago
0 3
500 से ज्यादा ड्रोन,48 जितनी मिसाइल अटैक,25 की मोत

बीते 24 घंटे के दौरान रूस ने यूक्रेन पर 524हवाई हमले किए.रूस ने यूक्रेन के तीन शहरों पर बारूद का ऐसा कहर बरपाया कि पूरा मुल्क कांप उठा. बीते कुछ महीनो में रूस की तरफ से यूक्रेन पर किया गया ये सबसे बड़ा हमला है. पुतिन ने हमला यूक्रेन पर किया लेकिन बारूदी पैगाम नाटो को भेजा है. यूक्रेन पर विध्वंसक हमला करके पुतिन ने नाटो को आखिरी चेतावनी दे दी है. अगर रूस बॉर्डर के करीब युद्धाभ्यास बंद नही हुआ तो आने वाले कुछ दिनो मे महायुद्ध तय है.

पहले जर्मनी फिर फ्रांस ने रूस के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया. युद्ध का ऐलान करके पुतिन को उकसाने का काम किया लेकिन जब रूस बॉर्डर के करीब नाटो की सेना का युद्धाभ्यास शुरू हुआ तो पुतिन ने यूक्रेन पर बीती रात कहर बरपाते हुए नाटो को जवाब दे दिया. पुतिन ने नाटो को यही पैगाम भेजा, रूस को छेड़ा तो छोड़ेंगा नहीं. पुतिन ने वही किया जो कहा था यानी यूक्रेन रूस मे नाटो की एंट्री हुई तो नतीजे बहुत घातक होंगे.

यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि रूस ने फिर से यूक्रेनी शहरों पर हमला किया है. रूस ने जानबूझकर आवास, शिक्षा सुविधाओं और अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है. उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को हताहत करना है, यूक्रेन में ज्यादा से ज्यादा विनाश और यूक्रेन को पीड़ा देने का है. सबसे खराब हालात टेरनोपिल में है. दो नौ मंजिला इमारतें प्रभावित हुईं. एक में आग लग गई. कई मंजिलें पूरी तरह से नष्ट हो गई. इन हमलो में कई लोगों की मौत हुई है जिनमें कई बच्चे भी हैं.

रूस ने ये भी ऐलान किया है कि फ्रांस से मिलने वाले राफेल लड़ाकू विमान से युद्ध के हालात में कुछ नही बदलेगा. कीव शासन को चाहे जितने भी युद्धक विमान बेचे जाएं. इससे मोर्चे पर स्थिति या युद्धक्षेत्र में कोई बदलाव नही आएगा. पेरिस की तरफ से कीव को लगातार हथियार मिल रहे हैं, जिससे युद्ध को बढ़ावा मिल रहा है और ऐसा करके शांति स्थापना में किसी भी तरह से योगदान नही हो रहा है.

ऐसे में रूस के बारूदी तेवर बहुत खतरनाक हैं. रूसी हमले के जवाब मे यूक्रेन ने अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल किया. रूसी सेना के मुताबिक, वोरोनिश शहर पर यूक्रेन ने लंबी दूरी की मिसाइलें दागी. रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने यूक्रेन के दो अमेरिकी मिसाइल लॉन्चरों को तबाह कर दिया. यूक्रेन की तरफ से आनी वाली सभी मिसाइलों को रोक दिया गया.रूस ने मिसाइल के मलबे की तस्वीरों के साथ एक लॉन्चर के नष्ट होने का फुटेज भी जारी किया.ये पहला मौका है, जब रूस के खिलाफ इस्तेमाल हुए अमेरिका हथियार को पुतिन की सेना ने तबाह कर दिया, यही नही यूक्रेन के पास मौजूद अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम भी रूसी मिसाइलों को रोकने मे पूरी तरह नाकाम रहा.

यानी पुतिन ने साबित कर दिया है कि रूसी के विध्वंसक हथियारों का तोड़ अभी अमेरिका और नाटो के पास मौ जूद नही है. यही वजह है कि यूक्रेन रूस युद्ध से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दूरी बना रखी है. यूक्रेन को टॉम हॉक मिसाइल देने से साफ इंकार कर दिया है.28 प्वाइंट वाले प्लान से ट्रंप युद्धविराम के साथ रूस के साथ अमेरिका का रिश्ता सुधारना चाहते है. इसका मतलब यही है कि ट्रंप भी समझ चुके हैं कि युद्ध के मैदान में रूस को हराना मुश्किल नही बल्कि अंसभव है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shingad Jignesh

📰Daily NEWS Update📈📉

Comments (0)

User