घुसपैठियो को डिटेंशन सेंटर में रखो,CM योगी ने तुरंत एक्शन लेने का दिया निर्देश

Nov 22, 2025 - 14:38
Updated: 6 months ago
0 3
घुसपैठियो को डिटेंशन सेंटर में रखो,CM योगी ने तुरंत एक्शन लेने का दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रह रहे घुसपैठियो के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को आदेश दिया है कि ऐसे लोगों की पहचान तुरंत की जाए और किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए.

जल्दी पहचान और त्वरित कार्रवाई

सरकार ने साफ कहा है कि जिन लोगों पर अवैध रूप से प्रदेश में रहने का शक है, उनकी पहचान प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए. इसके बाद इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि व्यवस्था पर बोझ न पड़े.

साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि अवैध घुसपैठियो को रखने के लिए अस्थाई डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं, जहा इन्हें पहचान प्रक्रिया पूरी होने तक रखा जाएगा।

देश वापसी का फैसला स्पष्ट

सरकार का साफ संदेश है कि पहचान पूरी होते ही सभी घुसपैठियो को उनके देश वापस भेजा जाएगा. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को किसी तरह की राहत नही मिलेगी.

जो भी विदेशी भारत देश में रहकर घुसपैठिया कर रहे है उन्हें तुरंत पकड़िए ओर उनको अपने देश में भेज दिया जाएगा और उनको किसी भी तरह की भारत के सरकार की सेवाएं नहीं मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User