गुजरात में AAP की किसान महापंचायत

Nov 03, 2025 - 19:12
Updated: 7 months ago
0 5
गुजरात में AAP की किसान महापंचायत

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यदी एक दिन के लिए पुलिस हटा दी जाए तो गुजरात मे भाजपा वालों को किसान दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे और जीना हराम कर देंगे। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के वंटावच्छ गांव में 'किसान महापंचायत' को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर तीखे हमले किए।

किसान महापंचायत का आयोजन आम आदमी पार्टी की ओर से किया गया था। किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा,30 साल से किसानो ने भाजपा को वोट दिया, भर-भरकर वोट दिया। 30 साल से आपने इसलिए वोट दिया कि हमारे बच्चों को जेल भेजेंगे ये लोग। भाजपा ने बहुत मलाई खा ली है, अब इन्हें लूटने नहीं देंगे।

गृहमंत्री के इशारों पर किसानो की पिटाई :केजरीवाल केजरीवाल ने सरकार पर गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार और बोटाद में किसानों को जेल मे डालने जैसे कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब हर्ष संघवी के इशारे पर पुलिस ने बोटाद में किसानो की पिटाई की, तो भाजपा ने विश्वास दिलाकर संघवी को उपमुख्यमंत्री बनाया और पटेल समुदाय के भूपेंद्र पटेल को 'डमी सीएम' बनाया। अब संघवी गुजरात मे 'सुपर सीएम' हैं।

बीजेपी वाले कायर हैं, रोज ट्रंप इनको धमकी देता है: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वालों को ट्रंप धमकी देता है और उसके सामने इनकी नही चलती। आप प्रमुख ने बिना किसी का नाम लिए कहा कहा, 'बीजेपी वाले इतने कायर हैं, रोज ट्रंप इनको धमकी देता है। ट्रंप धमकाता है, कहता है अमेरिका से आने वाले कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी हटा दो, भाजपा वाले हटा देते हैं।

ट्रंप कहता है रूस से तेल मत खरीदना, बीजेपी वाले खरीदना बंद कर देते हैं। ट्रंप कहता है इंडिया-पाकिस्तान का वॉर मैंने खत्म कराया, बीजेपी वालों की हिम्मत नहीं। ट्रंप कहता है कान पकड़कर ऊपर खडे हो जाओ, ट्रंप कहता है नीचे बैठ जाओ, बैठ जाते हैं। ट्रंप के सामने पैंट गीली हो जाती है बीजेपी वालों की। ट्रंप के सामने इनकी नही चलती। गरीब किसानों को जेल भेजते हैं। शर्म करो, अगर मर्द के बच्चे हो तो ट्रंप को धमकी देकर दिखाओ।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User