एक लीक कोल से पता चला कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को तारीफ पसंद है

Nov 27, 2025 - 13:56
Updated: 6 months ago
0 3
एक लीक कोल से पता चला कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को तारीफ पसंद है

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी खुशामद और तारीफ सुनना पसंद है. उनकी इस खासियत का फायदा उठाकर उनसे टेढ़े काम भी करवाए जा सकते हैं. इसका खुलासा एक बेहद अंतर्राष्ट्रीय टेलिफोन कॉल की बातचीत लीक होने के बाद हुआ है. टेलिफोन पर ये बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उषाकोव के बीच हुई थी.

26 नवंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने 14 अक्टूबर 2025 की फोन कॉल का ट्रांसक्रिप्ट प्रकाशित किया है. यह कॉल व्हाट्सऐप पर हुई थी और इसका ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई थी. ये खुलासे यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए चल रही शांति वार्ताओं के बीच आए हैं, जहां विटकॉफ गाजा युद्धविराम सौदे के बाद यूक्रेन पर फोकस कर रहे थे.

इस लीक ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार यूरी उषाकोव ने विटकॉफ को कहा कि क्या दोनों नेताओं ( ट्रंप पुतिन) के बीच टेलिफोन कॉल अरेंज किया जा सकता है.

बात शुरू होते ही ट्रंप की खुलकर प्रशंसा करे 

इसके बाद विटकॉफ ने यूरी उषाकोव को कहा कि वे राष्ट्रपति पुतिन को कहे कि जब वे ट्रंप से बात करें तो उनकी खुलकर प्रशंसा करें और उन्हें गाजा का शांति नायक और विश्वशांति का नेतृत्वकर्ता करार दें.इसके तुरंत बाद पुतिन यूक्रेन युद्ध के समाधान का रूसी फॉर्मूला प्रस्तुत करें.

इस बातचीत में विटकॉफ, यूरी उषाकोव से कहते हैं, "मेरा आदमी (ट्रंप) इसके लिए तैयार है." बता दें कि लीक बातचीत का ये हिस्सा 14 अक्टूबर का है और 16 अक्टूबर को पुतिन ट्रंप के बीच मुलाकात हुई थी.

बातचीत के दौरान विटकॉफ उषाकोव को सुझाव देते हैं, "पुतिन ट्रंप को गाजा युद्धविराम पर बधाई दें, कहे कि रूस ने इसका समर्थन किया है, और ट्रंप को "शांति का सच्चा व्यक्ति" बताएं. आप राष्ट्रपति को इस उपलब्धि बधाई दें और कहे कि आपने इसका समर्थन किया, और आप खुश हैं कि यह हुआ. "

बता दें कि उषाकोव और विटकॉफ के बीच ये बातचीत गाजा डील के ठीक बाद हुई थी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User