आज सोना ₹3,034 ओर चांदी ₹3,135 सस्ती हुई:8 दिन में गोल्ड की कीमत ₹11,541 ओर चांदी की ₹27,334 कम हुई, जाने वजह

Oct 28, 2025 - 15:57
Updated: 7 months ago
0 2
आज सोना ₹3,034 ओर चांदी ₹3,135 सस्ती हुई:8 दिन में गोल्ड की कीमत ₹11,541 ओर चांदी की ₹27,334 कम हुई, जाने वजह

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 28 अक्टूबर को भारी गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)के अनुसार 10 ग्राम सोने की कीमत 3,034 रुपए घटकर ₹1,18,043 पर आ गई है। इससे पहले इसके दाम 1,21,077 रुपए प्रति 10 ग्राम थे।वही चांदी 3,135 रुपए गिरकर ₹1,41,896 प्रति किलोग्राम हो गई। कल इसकी कीमत ₹1,45,031 प्रति किलोग्राम थी।

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज ओर ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते है। इस रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेत तो करने के लिए करता है। 

*8 दिन में 11,541 रुपए सस्ता हुआ था सोना: सोने की कीमत पिछले 8 दिनों में 11,541 रुपए घटकर आज 1,18,043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। 19 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,29,584 रुपए के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी।वही चांदी 1,69,230 रुपए प्रति किलो से गिरकर 1,41,896 रुपए पर आ गई है। ये 27,334 रुपए सस्ती हुई है।

सोना-चांदी के दाम में गिरावट के 3 कारण:

1. भारत में सीजनल खरीदी का खत्म होना: दिवाली जैसे फेस्टिवल के बाद इंडिया में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आ गई।

2. ग्लोबल टेंशन में कमी: सोना-चांदी को 'सेफ-हेवन' माना जाता है, यानी मुश्किल वक्त में लोग इन्हें खरीदते है।ग्लोबल टेंशन के कम होने से इससे गिरावट आई है।

3. प्रॉफिट-टेकिंग ओर ओवरबोट सिग्नल: रैली के बाद निवेशक प्रॉफिट बुक कर रहे है। टेक्निकल इंडिकेटर्स जैसे रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) दिखा रहे थे कि कीमतें ओवरबोट (कीमतें ज्यादा बढ़ जाना) जोन में पहुंच चुकी थी। इसलिए ट्रैंड फॉलोवर्स ओर डीलर्स ने बिकवाली शुरू कर दी है।

इस साल सोना ₹41,881 ओर चांदी ₹55,879 महंगी हुए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User