Mr. and Mrs. Parshuram । 17th Aug Written Update । शालिनी शीतल को देंगी धमकी कहेंगी 24 घंटे में उन्हें मार देंगी

Aug 17, 2026 - 10:22
Updated: 26 days ago
0
Mr. and Mrs. Parshuram । 17th Aug Written Update । शालिनी शीतल को देंगी धमकी कहेंगी 24 घंटे में उन्हें मार देंगी

Mr. and Mrs. Parshuram । 17th Aug Written Update । शालिनी शीतल को देंगी धमकी कहेंगी 24 घंटे में उन्हें मार देंगी

तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल मिस्टर एंड मिसेज परशुराम के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा शालिनी तुरंत घर से अस्पताल पहुँचती है। वहाँ वह सिंटू को होश में देखकर बेहद खुश हो जाती है और उसके पास बैठकर उससे बातें करने लगती है। तभी शीतल का फोन आता है। शिव प्रसाद पूछता है, “किसका फोन है?” शालिनी बताती है कि उसकी एक पुरानी दोस्त का फोन है। इसके बाद वह शीतल से बात करने के लिए बाहर चली जाती है।

फोन पर शीतल गुस्से में शालिनी से पूछती है, “तुमने मेरी बेल क्यों करवाई? और तुम्हारे पास इतने पैसे कहाँ से आए?”

शालिनी बिना डरे शीतल को करारा जवाब देती है, “तुम कोई छोटी-मोटी अपराधी नहीं हो, तुम एक बहुत बड़ी अपराधी हो। तुम्हारा तो एनकाउंटर कर देना चाहिए!”

इसके बाद शालिनी शीतल को सीधी धमकी देते हुए कहती है, “मैं तुम्हें 24 घंटे के अंदर मार दूँगी। अगर तुममें हिम्मत है, तो मुझसे बचकर मुंबई से बाहर निकलकर दिखाओ। और रही बात पैसों की, तो वो मेरे डिपार्टमेंट ने दिए हैं।”इतना कहकर शालिनी फोन काट देती है।

शालिनी की बातें सुनकर शीतल बुरी तरह डर जाती है। वह तुरंत कोर्ट से ऑटो लेकर निकल पड़ती है। लेकिन रास्ते में अचानक ऑटो ड्राइवर उसे बंदूक दिखाता है और सुनसान जगह पर ऑटो से नीचे उतार देता है। यह देखकर शीतल का डर और भी बढ़ जाता है।

तभी उसके फोन पर शालिनी का कॉल आता है। शालिनी कहती है, “अब तुम्हें पता चला कि डर क्या होता है?” शीतल घबराकर पूछती है, “तुम कौन हो?”

लेकिन शालिनी अपनी पहचान बताने से इनकार कर देती है और कहती है, “तुम्हें मारने से पहले मैं खुद बता दूँगी कि मैं कौन हूँ।”

इतना कहकर शालिनी फोन काट देती है। शीतल अब पूरी तरह दहशत में आ जाती है और उसे समझ नहीं आता कि आखिर उसके पीछे कौन पड़ा है।

दूसरी तरफ स्कूल में शिव प्रसाद देशमुख, भार्गवी कुलकर्णी को उसके किए हुए अपराध के लिए जमकर धमकाता है। वह कहता है, “तुमने ऐसा करके सिर्फ गलती नहीं की है, बल्कि एक अपराधी का साथ दिया है। उसके जुर्म में हम तुम्हें भी गिरफ्तार कर सकते हैं।”

इसके बाद शिव प्रसाद अपने फोन में मौजूद सीसीटीवी फुटेज भार्गवी को दिखाता है। फुटेज देखकर भार्गवी के होश उड़ जाते हैं। वह घबराकर शिव प्रसाद से पूछती है, “आखिर तुम हो कौन?”

तभी शिव प्रसाद अपनी असली पहचान बताता है और कहता है, “परशुराम… मैं ही हूँ परशुराम! वही परशुराम, जिसने कबीर को उठाया था और जिसके नाम से पूरा अंडरवर्ल्ड डरता है।”

शिव प्रसाद की यह बात सुनते ही भार्गवी के चेहरे का रंग उड़ जाता है। अब उसे एहसास हो जाता है कि जिस शख्स को वह सिर्फ शिव प्रसाद समझ रही थी, वह दरअसल खतरनाक परशुराम है।

अब शालिनी की धमकी, शीतल का डर और शिव प्रसाद की असली पहचान सामने आने के बाद कहानी में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User